Sawan Me Morpankh Ke Upay: क्या आप जानते हैं कि शिव को समर्पित सावन माह में विष्णु जी की पूजा करने से उनका विशेष आशीर्वाद मिलता है। दरअसल, सावन का महीना चातुर्मास के दौरान पड़ता है। इस समय विष्णु जी योगनिद्रा में होते हैं। कहा जाता है अगर इस दौरान उनकी कोई पूजा करता है तो उसे विष्णु जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सावन महीने में किए जाने वाले विष्णु जी से जुड़े कुछ अचूक उपाय लेकर आए हैं। जिन्हें आपना आप खुशियां और तरक्की हासिल कर सकते हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें…..
- विष्णु जी को क्या है प्रिय?
- विष्ण जी से जुड़े अचूक उपाय
विष्णु जी को क्या है प्रिय?
हर साल चातुर्मास के दौरान पड़ने वाले सावन महीने में भगवान विष्णु योगनिद्र में चले जाते हैं। इस दौरान जो भी उनकी पूजा-अर्चना करता है उन्हें उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक भगवान विष्णु को मोरपंख बेहद प्रिय है और अगर सावन माह में मोरपंख से जुड़े कुछ उपाय (Morpankh Ke Upay) किए जाते हैं तो व्यक्ति के जीवन में खुशियां आती है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं। आइए जानते हैं कि मोर पंख के कुछ सरल और अचूक उपाय के बारे में जो आपकी जिंदगी बदल सकते हैं।
विष्ण जी से जुड़े अचूक उपाय
- ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सावन माह में विष्णु जी का प्रिय मोरपंख किसी भी दिन घर लेकर आएं। इसके बाद सूर्य मंत्र ऊं ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम: या फिर चंद्र मंत्र ओम श्रां श्रीं स: नम: मंत्र का 21 बार जाप करें और मोर पंख पर पानी के छींटे डालें। इसके बाद घर के पूर्व या उत्तर दिशा की साफ सुथरी जगह पर इसके रख दें।
- अक्सर देखा जाता है कि बच्चों को बहुत ही जल्दी नजर लग जाती है। ऐसे में सावन के महीने में एक चांदी का ताबीज लाकर उसमें मोर पंख डालकर बच्चे को पहनाएं। इससे आपके बच्चे को कभी भी बुरी नजर नहीं लगेगी।
- ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सावन महीने में अपने घर के मुख्य द्वार पर एक साथ तीन मोर पंख लगाएं और फिर उसके नीचे सिंदूर या रोली से ‘ओम द्वारपालय नम: जाग्रय स्थापयै स्वाहा’ मंत्र लिख दें। इसके बाद मोरपंख के नीचे गणेश जी की मूर्ति या फोटो लगाएं। ऐसा करने पर आपके घर में नेगेटिव एनर्जी नहीं आएगी और घर में खुशियों का वास होगा।
- अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और लाख कोशिशों के बाद भी कर्ज से छुटकारा नहीं मिल रहा है, तो सावन महीने में राधा कृष्ण के मुकुट में मोर (Morpankh Ke Upay) पंख लगाएं और 40 दिन बाद मोर पंख को उतार कर अपने घर की तिजोरी में रख दें। कहा जाता है कि ऐसा करने पर आर्थिक तंगी दूर हो सकती है।
यह भी पढ़ें… Pradosh Vrat: सावन माह में चाहिए शिव जी की विशेष कृपा, तो इस समय करें प्रदोष व्रत की पूजाDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। Bharat Bulletin News इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
यह भी पढ़ें… Kanwar Yatra Niyam: इस सावन कब से कब तक है कांवड़ यात्रा, भूलकर भी ये गलती न करें कांवड़ियां, जानें इसके नियम