Padma Shri Awards 2023: राष्ट्रीय राजधानी स्थित राष्ट्रपति भवन में 5 अप्रैल 2023 बुधवार को अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड फंक्शन में 106 लोगों को सम्मानित किया गया। इस लिस्ट में एक्ट्रेस रवीना टंडन और हाल ही में ऑस्कर विनर नाटू-नाटू सॉन्ग के कंपोजर एमएम कीरवानी का नाम भी शामिल है।
Raveena Tandon को क्यों मिला पद्म श्री अवॉर्ड
बॉलीवुड इंडस्ट्री पर पिछले कई दशकों से राज कर रही एक्ट्रेस Raveena Tandon की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई जब एक्ट्रेस को राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू के हाथों पद्म श्री अवार्ड से सम्मान मिला। बता दें कि टंडन को अवॉर्ड कला, साहित्य, शिक्षा, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग जैसे कई क्षेत्रों में विशिष्ट सेवा करने के लिए दिया गया है।
17 साल की उम्र में किया था डेब्यू
साल की शुरुआत में जब Padma Shri Awards की घोषणा की गई थी तब Raveena ने कहा था कि वह आज जो भी हैं, वो अपने दिवंगत पिता रवि टंडन ककी वजह से हैं उन्होंने अपने पद्म श्री सम्मान का श्रेय अपने पिता को दिया है। बता दें कि रवीना ने महज 17 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रख लिया था और अपने करियर के दौरान उन्होंने 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
View this post on Instagram
Raveena Tandon की पहली और आखिरी फिल्म कौन सी है?
Raveena Tandon ने साल 1991 में आई फिल्म ‘पत्थर के खूल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं आखिरी बार एक्ट्रेस साल 2022 में आई फिल्म ‘KGF2’ में नजर आईं थी। एक्टर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है। 50 की उम्र में भी रवीना युवा अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं।
यह भी पढ़ें… Golaa की बर्थडे पार्टी में Shehnaaz Gill की क्यूटनेस ने लूट ली महफिल, फैंस ने यूं लुटाया प्यार
Padma Shri Awards से सम्मानित हुए एमएम कीरावनी
फिल्म RRR के ऑस्कर विनिंग सॉन्ग Naatu Naatu के कंपोजर एमएम कीरावनी को भी राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू के हाथों पद्म श्री सम्मान मिला।
‘Naatu Naatu’ music composer MM Keeravaani receives Padma Shri
Read @ANI Story | https://t.co/mw2cLaPXQ5#naatunaatusong #MMKeeravani #Padmashri pic.twitter.com/TXG0nkWFCb
— ANI Digital (@ani_digital) April 5, 2023
इस साल कितने Padma Shri Awards
बता दें कि इस साल के लिए राष्ट्रपति ने 106 पद्म पुरस्कारों को देने की मंजूरी दी है। जिसमें 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। अवॉर्ड पाने वालों में 19 महिलाएं हैं और विदेश के दो लोग शामिल हैं।