Womens Day 2023: हर साल दुनियाभर में 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन लैंगिक समानता, महिलाओं के अधिकार और उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें सम्मानित किया जाता है। लेकिन इस बार का वूमेंस डे काफी खास है क्योंकि इस साल महिला दिवस और होली का त्योहार एक ही दिन पड़ रहा है।
आपको बता दें कि (Womens Day 2023) आज की महिला हर क्षेत्र में आगे है बॉलीवुड से लेकर भारतीय सेना तक में महिलाओं ने अपना नाम रोशन किया है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही महिलाओं से रूबरू करवाने जा रहे हैं। जिन्होंने अपने जज्बे से अपना नाम रोशन किया है।
एयर फोर्स में पहली बार हेलीकॉप्टर उड़ाने वाली महिला
साल 2019 में भारतीय वायु सेना में 3 महिला अधिकारियों फ्लाइट लेफ्टिनेंट पारूल भारद्वाज (कैप्टन), फ्लाइंग ऑफिसर अमन निधि (सहायक पायलट) और फ्लाइट लेफ्टिनेंट हिना जायसवाल (फ्लाइट इंजीनियर) ने इतिहास रच दिया था। इन्होंने मीडियम साइज वाले हेलीकॉप्टर को उड़ाने वाली पहली ‘ऑल वूमेन क्रू’ बन गईं थी। उन्होंने बैटल इनोक्यूलेशन ट्रेनिंग मिशन के तहत एमआइ-17 वी5 हेलीकॉप्टर उड़ाया था।
माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला
दुल्हा चौका छोड़ महिलाओं ने दुनिया के सबसे उंचे पर्वत के रुप में जाने जाने वाले माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले पर्वतारोहियों की लिस्ट में भी अपना नाम दर्ज किया है। ये कमाल बछेंद्री पाल (Womens Day 2023) ने कर दिखाया है। बछेंद्री पाल माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला थी।
बॉलीवुड में अपने नाम का डंका बजाने वाली एक्ट्रेस
मनोरंजन जगत में भी महिलाओं का बोल बाला है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड (Womens Day 2023) तक भारतीय महिलाओं का डंका बजता है। वैसे तो कई एक्ट्रेसेज है जिनके नाम का सिक्का इंडस्ट्री में चलता है लेकिन कुछ अभिनेत्रियों ने अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया है। जिसमें प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट जैसी एक्ट्रेसेज का नाम शामिल है।