Holi 2023 Tips: इन आसान से टिप्स का यूज करके होली के जिद्दी रंगों के से मिनटों में पाएं छुटकारा। Holi color removal tips| Holi date| Dhulandi|

Holi color removal tips 2023: देशभर में होली का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। रंगों के इस त्योहार को लेकर लोगों में काफी क्रेज बना रहता है। लेकिन इसके साथ एक टेंशन भी लोगों को काफी परेशान करती है वो हैं अगले दिन काले, नीले और पीले पुते हुए चेहरे के साथ काम पर जाने की। ऐसा इसलिए क्योंकि केमिकल से भरे ये रंग जल्दी से उतरते नहीं हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल करके आप आसानी से जिद्दी से जिद्दी रंग (Holi 2023 Tips) अपने शरीर से उतार सकते हैं।

बेसन और नींबू

अगर होली पर आपके दोस्तों ने आपको रंगों से काला-नीला कर दिया है तो आप बेसन में नींबू का रस और दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाएं और फिर गुन-गुने पानी से धो लें। ये नुस्खा ना सिर्फ आपके चेहरे पर लगा रंग आसानी से निकालेगा बल्कि, आपके स्किन की रंगत भी निखारेगा।

खीरा और गुलाब जल

होली के रंग को छुड़ाने के लिए खीरे का यूज भी कर सकते हैं। इसके लिए खीरे का जूस, गुलाब जल और एक चम्मच सिरका चाहिए। इन सभी को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें इसके बाद इस मिश्रण से हल्के हाथों से रब करके मुंह को धोएं। ऐसा करने से चेहरे पर लगा जिद्दी रंग आसानी से छूट जाएगा साथ ही स्किन पर निखार भी लगाएगा।

यह भी पढ़ें… Diabetes: खाली पेट शुगर लेवल बढ़ने की ये हैं वजह, शरीर में दिखते है ये 5 लक्षण

मूली का रस

सर्दियों के मौसम में आसानी से मिलने वाली मूली का रंगों (Holi 2023 Tips) को छुड़ाने के मामले में कोई जवाब नहीं। इसके लिए मूली का रस निकालकर उसमें दूध बेसन या मैदा मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगाकर सूखने तक छोड़ दें, उसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।

पपीता

चेहरे पर रंगों को छुड़ाने के लिए पपीते का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए पपीते को लगभग 15 मिनट तक अपने स्किन पर रब करें इसके बाद गुनगुने पानी से मुंह को धो लें। ऐसा करने से चेहरे पर लगा रंग पूरी तरह से निकल जाएगा।

यह भी पढ़ें… हमारी आंखों के लिए क्या है बेहतर- आई क्रीम, जेल या मास्क?

गलती से भी न करें ये काम

होली के रंगों (Holi 2023 Tips) को छुड़ाने के बाद कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी हैं तो नहीं इससे कई तरह की स्किन से रिलेटेड प्रॉब्लम्स हो सकती है। रंग छुड़ाने के हफ्ते बाद तक ब्लीच या फेशियल नहीं कराना है। ऐसा करने से स्किन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.