mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि के पर्व पर अगर भोले बाबा को खुश करना चाहते हैं तो उनके पसंद की 5 चीजों का भोग लगाएं। mahashivratri| shiv|

mahashivratri 2023: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। शास्त्रों के मुताबिक, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की शादी हुई थी। ऐसे में मान्यता है कि इस दिन अगर भगवान शिव की श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की जाए तो वो खुश होकर मनचाहा वरदान देते हैं। जिसके लिए इस दिन लोग सुबह-सुबह उठकर नहा धोकर शिव मंदिर पहुंचते हैं और फिर भोलेनाथ की पूजा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिवशंभू को बस कुछ भोग लगाकर आसनी से खुश किया जा सकता है।

भोग लगाएं मनचाहा वरदान पाएं

आपको बता दें कि, भोलेनाथ को बहुत ही सीधा माना जाता है और इनकी पूजा भी बेहद आसान है। इन्हें प्रसन्न करना और भी आसान है इन्हें बस इनकी पसंद का भोग लगाकर भी खुश किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं आखिर भोले को किस चीज का भोग लगाए जिससे वो खुश होकर मनचाहा वरदान दें।

यह भी पढ़ें… Mahashivratri 2023: बेहद आसान है भोलेबाबा को मनाना, बस ऐसे करें आराधना, जल्द पूरी होगी मनोकामना

शिव जी को बेहद पसंद हैं ये भोग

महाशिवरात्रि (mahashivratri 2023) के पर्व पर अगर भोले बाबा को खुश करना चाहते हैं तो उनके पसंद की 5 चीजों का भोग लगाएं।
1. भांग वाली ठंडाई
2. भांग और पंचामृत
3. मिश्री, चिरौंजी और रेवड़ी
4. गाय के दूध से बनी कोई भी सफेद मिठाई का भोग
5. धतूरे के फल, बेर और बेल

कब है महाशिवरात्रि

ये पांच चीजें भगवान शिव को बेहद पसंद है अगर महाशिवरात्रि (mahashivratri 2023) के दिन भोलेनाथ को इन चीजों का भोग लगाया जाए तो शिव जी अपने भक्त की हर मुराद पूरी करते हैं। बता दें कि, इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी 2023 शनिवार को मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि की शुरुआत 18 फरवरी को रात 8 बजकर 3 मिनट पर होगी और अगले दिन यानी रविवार 19 फरवरी को शाम 4 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.