Mahashivratri 2023: हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाने वाला भोले बाबा का महाशिवरात्रि का त्योहार लोगों के लिए बेहद खास होता है। ऐसा माना जाता है कि शंकर जी को मनाना बेहद आसान है उन्हें मनाने के लिए कड़ी तपस्या की जरुरत नहीं बस कुछ आसान से उपायों को करके आप भोलेनाथ का आशीर्वाद पा सकते हैं।
Mahashivratri 2023 में जानें कैसे होगी मनोकामना पूरी
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे मान्यता है कि इस दिन अगर विधि विधान और सच्चे मन से बाबा की पूजा अर्चना की जाए तो शंकर जी लोगों की सारी मनोकामना पूरी करते हैं। साथ ही जो अपने प्यार को पाने की कामना रखता है भोलेनाथ उसे भी पूरा करते हैं। आइए जानते हैं शिव जी को कैसे खुश करें।
इस मंत्र के जाप से भोलेनाथ होते हैं खुश
महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2023) के दिन सुबह-सुबह उठकर सबसे पहले नहा धोकर व्रत करने का संकल्प लें। इसके बाद मंदिर में जाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करें। साथ ही इस दौरान ‘ऊं नम: शिवाय’ का जाप लगातार करते रहें। कहा जाता है कि, ऐसा करने से शिवशंभू अपने भक्तों से बहुत ही जल्दी प्रसन्न होते हैं।
यह भी पढ़ें… Aaj Ka Rashifal: महाअष्टमी पर किसी को मिलेगा जीवनसाथी का प्यार, तो किसी के प्रेम संबंधों में आएगी खटास
शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें (Mahashivratri 2023)
इसके बाद शंकर जी की पसंद की चीजें जैसे कि भांग, धतूरा, बेलपत्र और आक के फूल, शहद, बेर आदि चढ़ाएं। इसके बाद शिव चालीसा और आरती गाकर पूजा पूरी करें। पौराणिक कथाओं के अनुसार महाशिवरात्रि में किसी भी पहर अगर भोले बाबा की आराधना की जाए तो भोले त्रिपुरारी दिल खोलकर भक्तों की कामनाएं पूरी करते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। Bharat Bulletin News इसकी पुष्टि नहीं करता।