Couple Viral Video: फरवरी के महीने को प्यार का महीना कहा जाता है। इसके दूसरे हफ्ते की शुरुआत से ही लड़के-लड़कियां अपने प्यार का इजहार करना शुरु कर देते हैं। 7 फरवरी को रोज डे से शुरु होने वाला वैलेंटाइन वीक (Valentine Day) 14 फरवरी को प्यार के इजहार के साथ खत्म होता है।
Valentine Day के रुझान आने हुए शुरु
वैलेंटाइन वीक शुरु होने के साथ ही लवर्स अपने प्यार को खुश करने के लिए अलग-अलग सरप्राइज देते हैं। हालांकि, अब वैलेंटाइन वीक खत्म हो चुका है ऐसे में अब इसके नेगेटिव रुझान भी सामने आने लगे हैं। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें… Makeup Artist MimiChoi: ऐसा मेकअप देख चकरा जाएगा आपका दिमाग, अजब-गजब तस्वीरें देख लोगों के उड़े होश
जब गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा लड़का तभी…
एक लड़के को अपनी गर्लफ्रेंड को सरप्राइज देना भारी पड़ गया। दरअसल, जब वह लड़की से मिलने के लिए उसकी छत पर गया तो उन दोनों को मिलते हुए लड़की की मां देख लेती है और फिर लड़के की जमकर पिटाई कर देती है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें… 40 के पार हो गई उम्र, आज भी सिंगल हैं TV की ये मशहूर हस्तियां, जानिए क्यों नहीं की शादी?
मां ने बॉयफ्रेंड की कर दी कुटाई
लड़का महिला से छुपने की कोशिश करता है लेकिन लड़की की मां की नजर उस पर पड़ जाती है और वह उस लड़के की जमकर कुटाई कर देती है। हालांकि, ये वीडियो देखने में नाटकीय लगता है। लेकिन जिस तरह से इसे पेश किया गया है वो काफी फनी है। ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
वैलेंटाइन वीक खत्म होने के साथ ही अब इसके कुछ नेगेटिव रुझान सामने आने शुरु हो गए हैं।#viralvideo #ValentinesDay #couplelove #ValentinesDay2023 #valentines pic.twitter.com/w5QMmq5xiW
— Sadhna Mishra (@SadhnaaMishraa) February 15, 2023
मां ने लवर्स के मुलाकात पर फेरा पानी
बताया जा रहा है कि ये वीडियो वैलेंटाइन डे के एक दिन पहले यानी किस डे का है। वायरल वीडियो (Viral Video) में लड़की स्कर्ट और लड़का स्कूल यूनिफॉर्म पहने नजर आ रहे हैं। ये दोनों शायद लड़की के घर की छत पर मिल रहे थे तभी एक महिला, जो शायद लड़की की मां की तरह दिखती है, उनकी इस मुलाकात पर पानी फेर देती है।