Delivery On Hospital Floor: पंजाब के पठानकोट से झकझोर देने वाला वीडिया सामने आया है। वायरल वीडियो कहीं और का नहीं बल्कि पठानकोट के सिविल अस्पताल का है, जहां रात 2 बजे लेबर पेन से तड़पती महिला को उसका पति लेकर आया था। लेकिन, ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने महिला का चेकअप नहीं किया जिसका नतीजा यह हुआ कि, 2 घंटे तक दर्द से कराहने के बाद महिला ने हॉस्पिटल के रिसेप्शन पर ही बच्चे को जन्म दे दिया (baby birth floor)।
अस्पताल का शर्मनाक कारनामा कैमरे में कैद
यह पूरा मामला पठानकोट के सिविल अस्पताल का बताया जा रहा है, जहां अपनी पत्नी की हालत खराब होने पर जंग बहादुर उसे लेकर पहुंचा था। लेकिन, लाख मिन्नतों के बाद भी हॉस्पिटल स्टाफ का दिल नहीं पसीजा 2 घंटों से लेबर पेन का असहनीय दर्द झेलने के बाद अंत में महिला ने अस्पताल के रिसेप्शन पर ही बच्चे को जन्म दे दिया (baby birth floor)। लेकिन हद तो तब हो गई जब खून से लथपथ महिला को स्टाफ से स्ट्रेचर पर ले जाना भी सही नहीं समझा। बेसुध अवस्था में मां अपने नवजात बच्चे के साथ खुन में लथपथ घंटो तक पड़ी रही। वहीं कुछ लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को कैमरे में कैद कर लिया।
यह भी पढ़े: National Film Award 2022: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कलाकारों को दिए पुरस्कार, बेस्ट एक्टर बने सूर्या और अजय देवगन
मामले पर प्रशासन की लीपा-पोती
इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला यह वीडियो आप सरकार के स्वास्थ्य संबंधी सभी दावों की पोल खोल रहा है। भगवंत मान की सरकार में जच्चा-बच्चा को लेकर इतनी बड़ी लापरवाही निंदनीय है। वहीं यह मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन की तरफ से अपने किए पर लीपा-पोती की जाने लगी। हॉस्पिटल के सीनियर मेडिकल सुपरिटेंडेंट सुनील चांद ने कहा है कि, जिस महिला की डिलीवरी हुई है उसकी यह पांचवी डिलीवरी थी, लेकिन महिला के पास अल्ट्रासाउंड या बाकी के टेस्टों की कोई रिपोर्ट नहीं थी। जिसके बाद स्टाफ ने महिला के पति को टेस्ट और अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए कहा था, लेकिन तभी महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया (baby birth floor)।