Richa Chadha wedding: फुकरे की भोली पंजाबन और मिर्जापुर के गुड्डू भईया काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन, अब यह कपल सात जन्मों के बंधन में बंधने को तैयार है जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दी है। दरअसल, एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने एक्टर अली फजल (Ali Fazal) संग अपनी शादी की पुष्टि कर दी और मंथ का भी ऐलान कर दिया है आइए जानते हैं आखिर किस महीने में यह कपल सात फेरे लेने जा रहा है।
इस महीने में एख हो जाएंगे अली-ऋचा
आपको बता दें कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा अपने बॉयफ्रेंड अली फजल के साथ अपनी शादी (Richa Chadha wedding) की ऑफिशियली अनाउंटमेंट करते हुए बताया कि, वह अक्टूबर में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो शेयर की है जिसमें लिखा है, ‘नई लाइफ लोड हो रही है।’ साथ ही कैप्शन में लिखा, है, “अक्टूबर का इंतजार नहीं कर सकते हैं।”
Rishabh Pant के पोस्ट पर Urvashi Rautela का जवाब, बोलीं- ‘छोटू भैया को बैट बॉल खेलना चाहिए’
दिल्ली या मुंबई में कर सकते हैं शादी
कहा जा रहा है कि, इस जोड़े की दिल्ली और मुंबई में शादी समारोह होने की उम्मीद है। क्योंकि, दिल्ली के जिमखाना क्लब में अक्टूबर के बीच तक एक पार्टी का प्लान बनाया गया है। काफी लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिश्ते में रहने के बाद आखिरकार वो समय आ ही गया जब यह कपल शादी के बंधन में बंधने को तैयार है।
‘फुकरे’ के सेट से शुरु हुई लव स्टोरी
बता दें कि, अली और ऋचा पहले अप्रैल 2020 में शादी (Richa Chadha wedding) करने वाले थे, लेकिन कोविड प्रतिबंधों के कारण शादी की तारीखें दो बार आगे बढ़ाई गई। जिसके बाद अब जाकर इनकी शादी की डेट फिक्स बताई जा रही है। कथित तौर पर दोनों पहली बार 2012 में फिल्म ‘फुकरे’ के सेट पर मिले थे। दोनों जल्द ही ‘फुकरे’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में एक बार फिर स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।