Cannes 2022: नग्न अवस्था में रेड कार्पेट पर पहुंची यूक्रेनी महिला | Bharat bulletin news,

Topless Woman Protest Against Rape At Cannes Red Carpet: इन दिनों फ्रांस में आयोजित कांस फिल्म फेस्टिवल पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। दुनियाभर की फिल्म इ्ंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी-बड़ी दिग्गज हस्तियां 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2022) में शिरकत कर रही हैं। इसी बीच कान्स के रेड कार्पेट पर कुछ ऐसा हुआ जिसे देख हर किसी के रोंगटें खड़े हो गए।

Cannes 2022 के रेड कार्पेट पर नग्न अव्स्था में पहुंची महिला

गौरतलब है कि, जहां एक तरफ दुनियाभर की कई नामी हस्तियां रेड कार्पेट पर अपने ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आ रही थी, तभी अचानक से नग्न अवस्था में एक महिला रेड कार्पेट पर दौड़ती दिखाई दी। बता दें कि, महिला ने यूक्रेन में महिलाओं के खिलाफ हो रहे यौन हिंसा की तरफ दुनियां का ध्यान खींचते हुए टॉपलेस होकर प्रदर्शन किया। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।

 

Khatron Ke Khiladi 12: दिव्या अग्रवाल ने रोहित शेट्टी के शो में काम करने से किया इंकार, बताई ये वजह

 

हमारा बलात्कार करना बंद करो- प्रदर्शनकारी महिला

सामने आई फोटो और वीडियो में देखा गया कि, महिला ने अपने पूरे शरीर पर बॉडी पेंट से यूक्रेन में महिलाओं के साथ हो रहे यौन हिंसा के खिलाफ एक संदेश लिखा है। बता दें कि, महिला के सीने और पेट पर लिखा था, ‘हमारा बलात्कार करना बंद करो’। वहीं इसके अलावा पीठ के निचले हिस्से और पैरों पर खून जैसा लाल रंग का पेंट लगा दिखाई दिया, जो कि रेप का संकेत है। वहीं इस अवस्था में जैसे ही महिला स्टॉप रेपिंग अस के नारे लगाते और चिल्लाते हुए रेड कार्पेट पर पहुंची तो उसे देख हर कोई अंदर तक सीहर गया।

Cannes 2022 में टॉपलेस होकर महिला ने किया दर्द बयां

तभी वहां मौजूद सुरक्षाकर्मचारियों ने उस महिला को कवर करते हुए वहां से निकाल दिया। वहीं इस बीच फोटोग्राफर्स ने इस पूरे दृश्य को अपने कैमरा में कैद कर लिया। बता दें कि, 17 मई से पेरिस में 75वां कांस फिल्म फेस्टिवल जारी है। वहीं इस बीच प्रदर्शनकारी महिला ने टॉपलेस होकर अपने शरीर पर यूक्रेन के झंडे के रंग में बॉडी पेंट करवा कर अपना दर्द सबसे सामने जाहिर करने और यूक्रेन की महिलाओं के साथ हो रहे यौन शोषण की तरफ खींचने की कोशिश की।

 

सालों बाद छलका दिव्यांका त्रिपाठी का दर्द, बताया पहले शो के बाद ही मेकर्स ने काम देने से किया इंकार

 

यूक्रेनी महिलाओं के साथ लगातार हो रहा रेप

आपको बता दें कि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 24 फरवरी से शुरु हुई रूस और यूक्रेन की लड़ाई में लगातार रुस के सैनिक यूक्रेनी महिलाओं के साथ रेप कर रहे है। रिपोर्ट्स में मुताबिक, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा की लगातार हो रही जांच -पड़ताल के मुताबिक महिलाओं के साथ रेप के कई मामले सामने आए हैं। वहीं अब यह मामला दुनियां के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल कांस फिल्म फेस्टिवल तक पहुंच गया है। रेड कार्पेट पर ग्लैमर का तड़का लगाते सितारों के बीच इस महिला ने यूक्रेन में महिलाओं के साथ हो रहे शोषण को लेकर अपना दर्द बयां किया है।

 

Short Video: https://www.youtube.com/shorts/GVHWRm0Wl3E

Leave a Reply

Your email address will not be published.