टेलीविजन का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो Khatron Ke Khiladi 12 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। bharatbulletinnews, news television, hindi news,

Divya Agarwal Rejected Khatron Ke Khiladi Season 12: इन दिनों टेलीविजन का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल, इसके सीजन 12 का जल्द ही आगाज होने जा रहा है। जिसके लिए अब तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। वहीं इस बीच अब खबर आ रही है कि, शो के लिए ‘बिग बॉस ओटीटी’ विनर दिव्या अग्रवाल का नाम भी अप्रोच किया गया था, लेकिन एक्ट्रेस ने रोहित शेट्टी के शो को लात मार दी। दिव्या ने ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया।

एक्ट्रेस ने रोहित के शो Khatron Ke Khiladi 12 में काम करने से किया इंकार

आपको बता दें कि, दिव्या अग्रवाल ‘बिग बॉस ओटीटी’ का खिताब जीतने के बाद से लगातार सु्र्खियों में छाई रहती हैं। इस शो में दर्शकों को दिव्या का बेबाक अंदाज काफी पसंद आया था। उनकी इसी बेबाकी के लिए बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi 12) के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन अपने बिजी शेड्यूल के चलते दिव्या अग्रवाल ने रोहित के शो को लात मार दी। बता दें कि, ‘बीबी ओटीटी’ का खिताब हासिल करने के बाद एक्ट्रेस के पास काम की भरमार है।

टेलीविजन का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। bharatbulletinnews, news television, hindi news,

 

यह भी पढ़ें: सालों बाद छलका दिव्यांका त्रिपाठी का दर्द, बताया पहले शो के बाद ही मेकर्स ने काम देने से किया इंकार

 

सूत्रों ने दी ये जानकारी

गौरतलब है कि, इस बात की जानकारी दिव्या अग्रवाल से जुड़े सूत्रों के हवाले से दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, ‘दिव्या मेकर्स के लिए परफेक्ट नाम थी, क्योंकि उनका डेयरडेविल एटीट्यूड लोगों को काफी पसंद है। लेकिन टाइट शेड्यूल के चलते उन्होंने रोहित शेट्टी के शो में काम करने से मना कर दिया।’ सूत्रों की तरफ से आगे कहा गया कि, ‘एक्ट्रेस ने ‘खतरों के खिलाड़ी 12′ (Khatron Ke Khiladi 12) के लिए समय निकालने की भी कोशिश की, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।’ हालांकि इस शो में टीवी के कई बड़े कलाकार हिस्सा लेने वाले हैं।

टेलीविजन का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। bharatbulletinnews, news television, hindi news,

Khatron Ke Khiladi 12 में ये कंटेस्टेंट्स लेंगे हिस्सा

जानकारी के मुताबिक शो की शूटिंग मई के अंत तक शुरु हो जाएगी। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार का सीजन काफी जबरदस्त होने वाला है। इस बार शो में टीवी इंडस्ट्री से लेकर इंटरनेट सेंसेशन्स तक के सितारे खतरों से खेलते नजर आने वाले हैं। अब तक इस शो से जुड़े कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं, जिनमें रूबीना दिलैक, शिवांगी जोशी, सृति झा, फैजल शेख, प्रतीक सहजपाल, तुषार कालसिया जैसे कई लोगों के नाम शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.