नई दिल्ली, Corona Update: देश में बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच अब राहत की खबर सामने आ रही है। दरअसल, एक बार फिर से कोविड (Covid-19) के केसेज घटने लगे है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आज के ताजा आंकड़ो के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 2487 नए मामले सामने आए है। जो कि बीते दिन के मुकाबले 371 केस कम है। वहीं अब इसी के साथ देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 16692 हो गई है।
बीते 24 घंटे में दिल्ली में आए कुल इतने नए केस
आपको बता दें कि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ समय पहले कोरोना के बढ़ते मामलों ने लोगों को डरा दिया था। हालांकि अब इनमें लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दें कि, दिल्ली में बीते 24 घंटे में 673 नए मामले सामने आए है, जबकि 4 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस दौरान 1074 लोग ठीक भी हुए हैं। फिलहाल दिल्ली में कुल एक्टिव केसेज की संख्या 3936 है। मालूम हो कि, यहां पॉजिटिविट रेट 4.97% हो गया है।
यह भी पढ़ें: ये हैं भारत के 7 most expensive hotels, एक रात का किराया सुन उड़ जाएंगे होश
हरियाणा-मुंबई में आए इतने नए मामले
वहीं अगर बात करें दिल्ली से सटे राज्य हरियाणा की तो बीते 24 घंटे में यहां कोरोना के 343 नए केस आए है। जबकि, महाराष्ट्र में 248 नए मामले सामने आए, हालांकि यहां बीते 24 घंटे में एक मौत भी हुई है। इसी के साथ अब राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1439 हो गई है।
तमिलनाडु से गुजरात तक कोरोना केस में मिली राहत
इसके अलावा तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोविड-19 (Covid-19) के 35 नए मरीज आए है। वहीं अगर बात करें गुजरात की तो यहां भी मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। यहां पिछले 24 घंटे में 31 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद राज्य में कुल एक्टिव केस की संख्या 218 हो गई है। राहत की बात यह है कि यहां मरीजों की मौत की संख्या में भी काफी कमी आई है। बरहाल, पिछले कुछ समय से लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों ने लोगों में डर पैदा कर दिया था, लेकिन एक बार फिर से कोविड संक्रमण के केस में गिरावट होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।