नई दिल्ली: देशभर में इन दिनों शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है। इस दौरान सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में लगातार नरमी-गरमी देखने को मिल रही है। सोना और चांदी दोनों ही इस समय बढ़त के दायरे में दिखाई दे रहे हैं. बीते दिन के मुकाबले आज यानी 18 फरवरी 2022 को गोल्ड-सिल्वर के प्राइस में तेजी दर्ज की गई है। आइए जानते है आज देश में सोने-चांदी का क्या रेट (Gold Silver Price) है?
सोने-चांदी की कीमत में आया उछाल
भारतीय सर्राफा बाजार के भाव के मुताबिक बीते दिन के मुकाबले आज यानी शुक्रवार को सोने-चांदी के दाम में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। आपको बता दें कि, आज सोने के रेट में 500 रुपए की और चांदी के भाव में 400 रुपए की मामूली सी तेजी देखी गई है।

बीते दिन के मुकाबले आज का रेट
सोने का बाजार गुरुवार को 45 हजार 800 रुपए पर बंद हुआ था जो आज बढ़ी हुई कीमत के साथ 46 हजार 300 रुपए पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी की बात करें तो इसका बाजार बीते दिन 63 हजार 400 रुपए पर बंद हुआ था जो आज 63 हजार 800 रुपए के कारोबार पर जारी है।
22 कैरेट की शुध्दता वाले सोने का भाव
इसी के साथ आज यानी शुक्रवार को 22 कैरेट सोने के 1 ग्राम का दाम 4 हजार 630 रुपए है, तो 8 ग्राम सोने का भाव 37 हजार 40 रुपए हो गया है। जबकि, 10 ग्राम की कीमत 46 हजार 300 रुपए पहुंच गई है।

24 कैरेट की शुध्दता वाले सोने का दाम
वहीं 24 कैरेट सोने के 1 ग्राम का दाम 5 हजार 51 रुपए है, तो 8 ग्राम का भाव 40 हजार 408 रुपए हो गया है। तो वहीं 1 तोला सोने का रेट 50 हजार 510 रुपए पहुंच गया है।
चांदी की कीमत चमकी
वहीं अगर बात करें चांदी की कीमत की तो इसके दाम भी आज 400 रुपए की बढ़त देखी गई है।
1 ग्राम चांदी की भाव- 63.80
8 ग्राम चांदी की भाव- 510.40
10 ग्राम चांदी की भाव- 638
100 ग्राम चांदी की भाव- 6,380
1 किग्रा चांदी की भाव- 63,800

यहां देखें कैरेट के अनुसार सोने की शुद्धता
24 कैरेट = 100% शुद्ध सोना (99.9%)
22 कैरेट = 91.7% सोना
18 कैरेट = 75.0% सोना
14 कैरेट = 58.3% सोना
12 कैरेट = 50.0% सोना
10 कैरेट = 41.7% सोना