7 most expensive hotels

नई दिल्ली: भारत (India) देश अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर है। हमारे देश की सुंदरता के दीवाने ना सिर्फ देश के लोग है बल्कि इसका असर विदेशी लोगों पर भी काफी देखने को मिलता है। भारत को लेकर पर्यटकों की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां सालाना लगभग 1 करोड़ से भी ज्यादा विदेश सैलानी (Tourist) घूमने के लिए आते हैं।

भारत की सुंदरता में चार चांद लगाते है ये 7 होटल्स

भारत की सुंदरता में पहाड़ी, घाटियां, झील, समुद्री तट जैसी बहुत सारी चीजें है जो इस देश की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि, अपनी आन-बान और शान के लिए जाना जानें वाला हमारा देश अपने महंगे होटलों के लिए भी काफी प्रसिध्द है। भारत में ऐसे होटल्स (hotels) है जिनके एक दिन का किराया इतना है कि इंसान अपना मालदीव का सपना पूरा कर लें। तो चलिए आपको देश के 7 सबसे महंगे होटलों (7 most expensive hotels) के बारें में बताते है।

उम्मेद भवन पैलेस, जोधपुर – Umaid Bhawan Palace, Jodhpur

उम्मेद भवन पैलेस (Umaid Bhawan Palace) यह होटल राजस्थान के जोधपुर की सबसे ऊंची पहाड़ी चित्तर पहाड़ी पर स्थित है। इसका निर्माण 1928 और 1943 के बीच में हुआ था। ये 5 स्टार होटल एक ऐसी जगह है, जहां जाने का सपना हर सैलानी का होता है। ये पैलेस 3 हिस्सों में बंटा हुआ है – एक ‘शाही निवास’, दूसरा लग्जरी होटल और तीसरा म्यूजियम। यहां एक का किराया 21 हजार और मैक्सिमम लगभग 4 लाख रुपये है।

ओबेरॉय राज विलास, जयपुर – The Oberoi Rajvilas, Jaipur

ओबेरॉय राज विलास (Oberoi Rajvilas) होटल जयपुर में है। यह पैलेस 280 साल पुराने भगवान शिव के मंदिर के लिए जाना जाता है। हालांकि आज यह मंदिर एक होटल में तब्दील हो गया है और यह अपने 71 आलिशान कमरों के लिए बेहद प्रसिद्ध है। लेकिन यहां के 1 रात का किराया जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। बता दें कि, यहां का किराए की शुरुआत 25 हजार रुपए से लेकर 2 लाख के आसपास है।

ओबेरॉय उदयविलास, उदयपुर – The Oberoi Udaivilas, Udaipur

खूबसूरती की मिशाल पेश करता ओबेरॉय उदयविलास होटल उदयपुर में स्थित है। इस होटल की खास बात यह है कि यह रॉयल महल उदयपुर की मशहूर पिछोला झील के किनारे पर मौजूद है। यहां रहने के लिए सुइट बेहद शानदार हैं और खाने में आपको एक से एक देसी से लेकर विदेशी चीजें टेस्ट करने को मिल जाएंगी। द ओबेरॉय उदय विलास (The Oberoi Udaivilas) दुनिया के सबसे अच्छे और महंगे होटलों में आता है। इसमें रुकने के लिए एक रात का किराया मिनिमम 26 हजार रुपए से शुरु होकर मैक्सिमम 1।5 लाख रुपए के आसपास है।

ओबेरॉय अमरविलास, आगरा – The Oberoi Amarvilas, Agra

वैसे तो उत्तर प्रदेश का आगरा शहर प्यार की निशानी ताजमहल के लिए मशहूर है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस शहर में एक आलीशान होटल भी मौजूद है जिसमें ठहरने के लिए सिर्फ एक रात की कीमत लाखों में चुकानी पड़ती है। इस होटल का नाम है ओबेरॉय अमरविलास और इसकी खास बात यह है कि, ओबेरॉय अमरविलास (The Oberoi Amarvilas) होटल से आप ताजमहल का भी दीदार कर सकते हैं। तो आपको बता दें कि, जिस होटल से ताज महल दिखता हो, उस होटल का किराया भी उसी तरह ही कीमती होगा। इस होटल में 1 रात का किराया मिनिमम 25 हजार और मैक्सिमम 1।5 लाख रुपये के करीब है।

ताज फलकनुमा पैलेस, हैदराबाद – Taj Falaknuma Palace, Hyderabad

अब हम आपको जिस होटल के बारें में बताने जा रहे है वो हैदराबाद के एक महल के अंदर स्थित है। इस महल का निर्माण 1893 में पूरा हुआ था और यह प्रतिष्ठित चारमीनार से केवल पांच किलोमीटर दूर है। आपको बता दें, ‘ताज फलकनुमा पैलेस’ (Taj Falaknuma Palace) साल 2010 में ताज होटल्स ग्रुप के साथ जुड़ा था। इस शानदार होटल में 60 कमरे और 10 सुइट हैं। जब पैलेस शानदार है तो आप खुद ही सोचिए इसका किराया भी कितना महंगा होगा। तो बता दें कि, इस होटल में एक रात का किराया मिनिमम 24 हजार रुपए है और मैक्सिमम 4 लाख के करीब है।

ताज लेक पैलेस, उदयपुर – Taj Lake Palace, Udaipur

जैसा की हम सब जानते है कि राजस्थान में एक से बढ़कर एक खूबसूरत चीजें है। यहां खाने से लेकर होटलों तक का जवाब नहीं। इसी में एक नाम ताज लेक पैलेस का भी शामिल है जो उदयपुर में स्थित है। इसकी खास बात यह है कि ये उदयपुर की पिछोला झील के बीच में स्थित ये खूबसूरत होटल की स्थापना 1743 मेंमहाराना जगत सिंह द्वारा करवाई गई थी। आज इस महल को ताजलेक पैलेस (Taj Lake Palace) होटल के रूप में भी जाना जाता है। यहां 1 रात रुकने का किराया मिनिमम 17 हजार रुपए और मैक्सिमम 3।8 लाख रुपये के आसपास है।

TAJ NEWS TW-1

रामबाग पैलेस, जयपुर – Rambagh Palace, Jaipur

राजस्थान का जयपुर अपनी खूबसूरती और शाही चीजों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। वहीं इसकी खूबसूरती में रामबाग पैलेस (Rambagh Palace) चार चांद लगा देता है। यह भारत के सबसे महंगे होटलों में से एक है। यह अपनी आलीशान मेहमान नवाजी के लिए जाना जाता है। रामबाग पैलेस का निर्माण 1835 में हुआ था, जिसे बाद में यह होटल में तब्दील कर दिया गया। बता दें कि, होटल में 33 शानदार सुइट हैं और इसका खूबसूरत डाइनिंग हॉल किसी सपने से कम नहीं है। यहां 1 रात का किराया मिनिमम 24 हजार रुपए और मैक्सिमम 4 लाख रुपये के आसपास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.