Top 10 highest paid actress: बीते कुछ वर्षों में साउथ फिल्म इंडस्ट्री (South Industry) ने काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है। आज के समय में साउथ की फिल्मों का ही हर जगह बोल-बाला है। हाल ही में आई फिल्म पुष्पा द राइज का खुमार देश ही नहीं बल्कि विदेशों पर भी चढ़ा हुआ है। ऐसे में आज हम आपको दक्षिण भारतीय सिनेमा की टॉप 10 highest paid actress की फीस के बारें में बताने जा रहे हैं।
highest paid actress अभिनेत्रियों की लिस्ट में Anushka Shetty का नाम
साल 2005 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी साउथ की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। आज इनका नाम दक्षिण भारत की सबसे ज्यादा पैसे लेने वाली अभिनेत्रियों के लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर शुमार है। बता दें कि, अनुष्का शेट्टी अपनी हर फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपए लेती है।

समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu)
समांथा रुथ प्रभु ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2010 में की थी और आज यह साउथ की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। हाल ही में आई फिल्म पुष्पा द राइज में इन्होंने एक आइटम सांग किया था। इनके इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि, समांथा रुथ प्रभु अपनी एक फिल्म के लिए 2 से 3 करोड़ तक की मोटी रकम वसूल करती हैं।

काजल अग्रवाल (Kajal Agarwal)
साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपने नाम का परचम लहराने वाली एक्ट्रेस काजल अग्रवाल दक्षिण भारतीय सिनेमा की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं। इन्होंने हिंदी सिनेमा में ‘सिंघम’ जैसी सुपरहिट फिल्म भी दी है। बता दें कि, काजल का नाम भी highest paid actress की लिस्ट में शामिल है। वह अपनी एक फिल्म के लिए 4 करोड़ तक की फीस चार्ज करती हैं।

रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh)
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह साउथ इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड सिनेमा में भी एक्टिव हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में कन्नड़ फिल्म से की थी। रकुल आज अपनी एक फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपए की मोटी रकम लेती हैं।

तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia)
तमन्ना भाटिया आज साउथ सिनेमा की जानी पहचानी अभिनेत्री हैं। इन्होंने साल 2005 में बॉलीवुड में फिल्म ‘चाँद सा रोशन चेहरा’ से डेब्यू किया था। उसके बाद तमन्ना भाटिया ने साल 2007 में तेलुगु फिल्म ‘हैप्पी डेज’ की जो सुपरहिट रही। इसके बाद उन्होंने कई सारी हिट मूवीज दी है। तमन्ना आज अपनी एक फिल्म के लिए लगभग 3 करोड़ रुपए की फीस चार्ज करती हैं।

कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh)
कीर्ति सुरेश साउथ इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बचपन से ही कर दी थी। हालांकि मौजूदा समय में कीर्ति अपनी एक फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपए फीस के तौर पर लेती हैं। ऐसे में कीर्ति का नाम भी highest paid actress की लिस्ट में जुड़ गया है।

नयनतारा (Nayantara)
नयनतारा दक्षिण भारतीय सिनेमा का एक जाना-माना नाम हैं। इन्होंने अपने करियर के दौरान काफी सारी हिट फिल्में दी हैं। बता दें कि नयनतारा का नाम भी उन एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शामिल है जो सबसे ज्यादा फीस लेती हैं। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस अपनी एक फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपए तक की मोटी रकम वसूल करती हैं।

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna)
रश्मिका मंदाना का नाम उन एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग के दम काफी कम समय में ही सफलता हासिल कर ली हैं। आज रश्मिका साउथ इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस अपनी एक फिल्म के लिए करीब 3 से 4 करोड़ रुपये तक का चार्ज करती हैं।

श्रुति हसन (Shruti Hassan)
साल 2009 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली दिग्गज अभिनेता कमल हसन की बेटी श्रुति हसन का नाम भी सबसे ज्यादा पैसे लेने वाली एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शामिल है। बता दें कि श्रुति अपनी एक फिल्म के लिए करीब 2.5 करोड़ रुपए की मोटी रकम वसूल करती हैं।

पूजा हेगड़े (Pooja Hegde)
साउथ इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस पूजा हेगड़े अक्सर अपने ग्लैमर को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इनकी लोकप्रियता की बात करें तो वह साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। बता दें कि पूजा जल्द ही सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्म राधेश्याम में नजर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अला वैकुंठपुरमलो की सफलता के बाद पूजा ने अपनी फीस में काफी इजाफा कर दिया है और वह अब अपनी एक फिल्म के लिए 3.5 करोड़ रुपए की फीस चार्ज करती हैं।
